BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तालियों और फूलों के साथ स्वस्थ्य हुए मरीजों को सम्मान पूर्वक किया गया विदा

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
तालियों और फूलों के साथ स्वस्थ्य हुए मरीजों को सम्मान पूर्वक किया गया विदा
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: जिले में कुल 5 कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर पाय गए थे. उक्त कोरोना संक्रमित मरीजों में से दो की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है. इस आलोक में आज उन्हें एरेंडा स्थित कोविड केयर सेंटर से तालियां बजाकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया.

जिला प्रशासन द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट एवं फूल बरसा कर मरीजों को विदा किया गया. जिला प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी की कड़ी मेहनत की बदौलत आज वो बिल्कुल स्वस्थ हैं.

मौके पर उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया. इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मरीज के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में आये हुए जो लोग थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी सम्मानपूर्वक विदा किया गया. इसके साथ ही वैसे व्यक्ति जो इनके इनडाइरेक्ट कॉन्टेक्ट में आये थे, उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है.

मौके पर उपायुक्त ने बताया कि कोरोना वॉरियर का जिला प्रशासन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया. इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों, सीएचओ, सहिया, सहायिका तथा जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा में जुटे हुए चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम ही असली कोरोना योद्धा है.

मौके पर उपायुक्त ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने स्तर से जागरूक रहने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना को हराया जा सके.
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए, तथा चिकित्सकों के द्वारा निर्देश दिया गया है कि मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करेंगे.

उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य के प्रति खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी. सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है.

इस अवसर पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी हेमन्त सती व सिविल सर्जन ने कोरोना वारियर्स को बधाई दी. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए खुशी की बात है. इसके लिए कोविड-19 से डट कर सामना कर रहे हैं चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम को बधाई एवं शुभकामना के पात्र है.

अस्पताल से जिंदगी की जंग जीत कर सकुशल वापस लौटे कोरोना वॉरियर ने कहा कि संक्रमित होने के बावजूद भी वो हमेशा सकारात्मक सोच ही रही.

उन्होंने कहा कि कोरोना से लडने में आत्मविश्वास ने काफी मदद की. अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काफी सेवा किया गया. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मियों का आभार प्रकट किया.

उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपने घरों में रहना. तभी आपको कोरोना जैसी भयानक संक्रमण से बच सकते हैं.

इसी क्रम में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त द्वारा उन्हें पौधा भेंट किया गया. उपायुक्त ने बताया कि आज के दिन हम स्वस्थ्य जीवन और सुरक्षित पर्यावरण का प्रण लेंगे. हम सभी को मिलकर अपने पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है, ताकि हमारे जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाइक समेत युवक का अधजला शव बरामद

Next Post

30 जून तक सभी धार्मिक स्थान रहेंगे बंद, जारी किया गया दिशा निर्देश

Next Post
30 जून तक सभी धार्मिक स्थान रहेंगे बंद, जारी किया गया दिशा निर्देश

30 जून तक सभी धार्मिक स्थान रहेंगे बंद, जारी किया गया दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d