BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना : एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, 3 की मौत

by bnnbharat.com
June 26, 2019
in समाचार
पटना : एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे 4 बच्चों को कुचला, 3 की मौत

Patna: SUV crashes 4 children lying on the sidewalk, 3 dead

Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 26 जून :  बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के करीब ढाई बजे एक अनियंत्रित फार्च्यूनर एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे चार बच्चों को कुचल दिया जिसमें तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप ये घायल है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। कार पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुम्हरार इलाके में चार बच्चे फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी एक अनियंत्रित एसयूवी ने चारों बच्चों को कुचल दिया। इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई। सभी मृतक नौ से 12 वर्ष के बीच के हैं।

Also Read This:- विश्व कप : आज पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से

पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने बताया कि इस हादसे में घायल एसयूवी सवार एक व्यक्ति तथा घायल बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक एसयूवी चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व कप : आज पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से

Next Post

पेरिस: वायु प्रदूषण के मद्देनजर वाहनों के प्रयोग को सीमित करेगा

Next Post
पेरिस: वायु प्रदूषण के मद्देनजर वाहनों के प्रयोग को सीमित करेगा

पेरिस: वायु प्रदूषण के मद्देनजर वाहनों के प्रयोग को सीमित करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d