बिहार: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टी राजद का महंगाई के खिलाफ धारदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई. साथ ही महंगाई के प्रतीक रथ यात्रा को लोग खींचते नजर आए. दरअसल ये मार्च तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ निकाला गया.
देश में बढ़ती तेल की कीमतों के खिलाफ बिहार में लोग हलकान है. यहां तक कि डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक हो गए हैं. लिहाजा सरकार पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर इसकी भरपाई कर रही है. वहीं विपक्ष चाहता है कि लोगों पर आर्थिक बोझ न पड़े.
