BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना : सामने आए ‘गायब’ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी, कहा-‘इलाज करा रहा था’

by bnnbharat.com
June 29, 2019
in Uncategorized
पटना : सामने आए ‘गायब’ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी, कहा-‘इलाज करा रहा था’

Patna: The deputy chief minister, 'disappeared', appeared stunning, said-'I was treating '

Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 29 जून : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही बिहार से ‘गायब’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आखिरकार सार्वजनिक तौर पर लौट आए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे अपना इलाज करा रहे थे। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर चमकी बुखार के कारण मारे गए बच्चों के लिए दुख जताते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में राजद के दबाव के कारण ही प्रधानमंत्री को बयान देना पड़ा।

Also Read This:- बिहार में आंशिक बादल छाए, झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार

तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में विरोधियों पर तंज कसते हुए लिखा, “दोस्तों, पिछले कुछ सप्ताह के दौरान मैं इलाज से गुजर रहा था। फिर भी राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ मीडिया के एक समूह द्वारा मुझे लेकर बनाई गई मसालेदार कहानियों को देखकर खुश हूं।”

तेजस्वी ने एक और ट्वीट में कहा, “हम उन लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, जो हममें एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के विकल्प की तलाश में हैं। मैं उन सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम यहां हैं और हमेशा उनके साथ हैं। हाल के घटनाक्रम ने मुझे एक अलग तरीके से चीजों का अध्ययन, छानबीन, विश्लेषण और मूल्यांकन करने में मदद की है।”

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद की 29 मई को हुई समीक्षा बैठक के बाद तेजस्वी ‘अज्ञातवास’ पर चले गए थे, जिसकी जानकारी उनकी पार्टी के नेताओं को भी नहीं थी। तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में आंशिक बादल छाए, झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार

Next Post

चेन्नई : शनमुगम तमिलनाडु के मुख्य सचिव, त्रिपाठी नए डीजीपी

Next Post
चेन्नई : शनमुगम तमिलनाडु के मुख्य सचिव, त्रिपाठी नए डीजीपी

चेन्नई : शनमुगम तमिलनाडु के मुख्य सचिव, त्रिपाठी नए डीजीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d