BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in Uncategorized
चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा श्रृंखलाबद्ध तरीके से चीन के मुद्दे पर जारी किए गए चौथे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. डॉ उरांव ने कहा कि चीनियों के हमारे देश में घुसने पर जो लोग झूठ बोल रहे हैं वो लोग राष्ट्रवादी नहीं है. राहुल गांधी का यह कहना कि जो लोग कह रहे हैं कि चीन भारत में नहीं घुसा है ऐसे लोग सही मायने में देशभक्त नहीं है. डॉ उरांँव ने कहा कांग्रेस पार्टी इस बात की चिंता नहीं करती कि इसके राजनीतिक मूल्य क्या चुकाने पड़ सकते हैं ,भले ही राजनीतिक जीवन में नुकसान हो जाए लेकिन देश की संप्रभुता और अखंडता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है. डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा पूरा देश यह निश्चित रूप से जान गया है, कई देशवासियों ने उपग्रह की तस्वीरें देखी है ,पूर्व सैन्य कर्मियों से बात की गई है सब का मानना है कि चीन हमारे क्षेत्र में अंदर तक घुसा है. एक भारतीय होने के नाते हमारी पहली प्राथमिकता है देश और देश की जनता. यह बिल्कुल साफ है चीनी हमारे इलाके में घुस गए हैं और कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप में चुपचाप खामोशी से देखता रहे यह बात बिल्कुल भी संभव नहीं है. आजादी से लेकर भारत के पुनर्निर्माण तक कांग्रेस का भरोसा देश की जनता के ऊपर में है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि देश की जनता की तरफ से कांग्रेस पार्टी लगातार पूछ रही है. आप अपनी इमेज और प्रतिष्ठा के चक्कर में पूरे देश की संप्रभूता को नहीं झोंक सकते हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया के कोर्डिनेटर गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी के चीन के संदर्भ में जारी वीडियो को झारखंड के जन जन तक पहुंचाने में भूमिका निभायी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

Next Post

बरहेट में युवती की पिटाई मामले में एसपी ने बनायी जांच समिति

Next Post
बरहेट में युवती की पिटाई मामले में एसपी ने बनायी जांच समिति

बरहेट में युवती की पिटाई मामले में एसपी ने बनायी जांच समिति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d