जमशेदपुर: कारगिल विजयोत्सव की 21 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद और क्रीड़ा भारती की तरफ से 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्र चेतना के साथ क्रीड़ा भारती के सदस्य मानगो गांधी घाट पर एकत्रित हुए इसके बाद साइकिल पर कारगिल के शहीदों को नमन का पोस्टर लगाकर और तिरंगा बांधकर साईकिल यात्रा आरंभ की गई.
कार्यक्रम का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट को ध्यान में रखकर किया गया. सेना में प्रशिक्षण के दौरान अक्सर यह कहा जाता है की ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाया जाय युद्ध के मैदान पर खून उतना कम रहता है इसी घोषवाक्य को चरितार्थ करने के लिए देशभक्त सैनिकों और खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया.
गांधी घाट से मानगो होते हुए बालिगुमा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता और पराक्रम को स्मरण किया गया. शहर का लाल मनोरंजन जिनके पिता भारतीय सेना सेवानिवृत्त हैं पनडुब्बी हादसे में 26 फरवरी 2014 को शहीद हो गए थे जिन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से वीरता के लिए राष्ट्रपति ने सम्मानित किया.
इस अवसर पर मनोरंजन वास्तु विहार बालिगुमा, उनके परिवार के सदस्य, पूर्व सैनिक सेवा परिषद तथा क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे. वीर शहीद मनोरंजन अमर रहे और भारत माता की जय के उद्घोष के बीच उनके पिता की आंखें नम हो गई.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार तथा क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने किया इसके उपरांत तिरंगा से सजा साइकिल यात्रा मानगो साकची होते हुए गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पहुंचा जहां पहले से उपस्थित पूर्व सैनिकों ने उनका अभिनंदन किया.
राजीव ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम जिससे कि समाज में राष्ट्रहित के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का विस्तृत संदेश समाज को मिलता है ऐसे शौर्यमय अवसर पर इस प्रकार का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है. साइकिल यात्रा में शामिल रहने वालों में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार कुंदन कुमार भुवनेश्वर पांडे मनजीत सिंह किला भारती के राजीव कुमार भूपेंद्र यादव सुभाष कुमार ऋषि राज अनूप सिंह शामिल थे.
मानगो डिमना चौक पर इस साइकिल यात्रा के सदस्यों का स्वागत पूर्व सैनिक सेवा परिषद मानगो मंडल मंडल के अवधेश कुमार. नवीन सिन्हा. विष्णु देव प्रसाद. सिद्धनाथ सिंह ने किया.

