नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज किसानों और छोटे फुटपाथ दुकानदारों के लिए कुछ घोषणा की है. केंद्रीय सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है, जिनसे किसानों और फुटपाथ दुकानदारों समेत आम आदमी को बहुत लाभ होगा.
उन्होंने बताया कि फुटपाथ दुकानदारों को दस हजार का सस्ती दरों का लोन दिया जाएगा, जबकि किसानों को भी लोन ब्याज में छूट दी जाएगी. अब 31 अगस्त तक लोन चुकाने पर किसान को छूट मिलेगी.
नितिन गडकरी ने बताया कि 50 करोड़ तक के टर्न ओवर वाली इकाई वाली भी अब मध्यम में मानी जायेगी. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की परिभाषा में परिवर्तन को मंजूरी दे दी गयी है.
छोटे उद्योगों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण की मंजूरी दी गयी है.

