BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिनदहाड़े मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
दिनदहाड़े  मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

मोतिहारी: बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आएदिन हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सूबे के मोतिहारी जिले का है, जहां मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी. गोलीबारी के बाद उन्हें आननफानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में की गई है. बता दें कि रोज की तरह आज भी पवन गुप्ता थाना क्षेत्र के मटियरिया चौक पर स्थित अपनी दुकान में बैठे हुए थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और उन्हें गोली मारकर भागने लगे.

इधर, आसपास के दुकानदारों ने हिम्मत कर गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया. जबकि, बाकी अपराधी भागने में सफल रहे. आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़े गए अपराधी की बाइक को आग के हवाले कर दिया. वहीं, अरेराज-मोतिहारी पथ को जाम कर ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया.

इधर, घटना की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंक के बाद अब बीमा कंपनियों के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे

Next Post

चीनी सरकार ने कसा जैक मा पर शिकंजा, मीडिया कारोबार को बेचने का दिया आदेश

Next Post
चीनी सरकार ने कसा जैक मा पर शिकंजा, मीडिया कारोबार को बेचने का दिया आदेश

चीनी सरकार ने कसा जैक मा पर शिकंजा, मीडिया कारोबार को बेचने का दिया आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d