गोड्डा(पथरगामा): प्रखंड के सभागार में मंगलवार को नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत सचिव और कनीय अभियंता की एक बैठक आयोजित की गई. निर्देश दिया गया कि आवास के लाभुकों तथा मनरेगा मद की राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि कार्यों की गति में तेजी लाई जा सके.
सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत के सभी कार्यों पर विशेष ध्यान दें. सभी को अगले माह से कार्य का लक्ष्य दिया जाएगा. सबों को जानकारी दी गई कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी.
अलग से निर्देश देते हुए कहा गया कि विधवा पेंशन अगर किसी अयोग्य को मिल रहा हो तो उसे चिन्हित कर रिपोर्ट करें, ताकि योग्य लाभुक को उसका लाभ मिल सके.
बैठक में कनिया अभियंता रंजन भगत, निरंजन कुमार, सहायक कनीय अभियंता पियूष भारती, पंचायत सचिव सुदर्शन भगत, राजकुमार दास, धनंजय राय, बृजेश मंडल, श्याम लाल मालतो सहित तमाम लोग मौजूद थे.

