महबूबा मुफ्ती की पार्टी बीजेपी की खास दोस्त रही है. उनकी पार्टी के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई थी. उनकी पार्टी हमेशा पाकिस्तान समर्थन रही है इसके बावजूद बीजेपी ने उनके साथ सरकार बनाई.वो जो बोल रही हैं उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है.
क्या कहा था महबूबा मुफ्ती ने
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, ”कश्मीर पिछले 70 सालों से समाधान का इंतजार कर रहा है.. जब तक कश्मीर मुद्दा हल नहीं हो जाता, तब तक इस क्षेत्र में शांति नहीं होगी और इसके लिए पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत जरूरी है.

