BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा निर्देशों का करें पालन, घर में पढ़े नमाज-एसडीओ

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in Uncategorized
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter

मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने धार्मिक आयोजन न करने और घर पर नमाज पढ़ने पर दी सहमति

 

रांची : बकरीद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. कोतवाली थाना परिसर में आयोजित बैठक में सिटी एसपी श्री सौरभ, कोतवाली डीएसपी अजीत विमल, विभिन्न शांति समिति के सदस्य एवं मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर लोकेश मिश्रा ने कहा कि कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन नहीं करने का निर्देश है. उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ईदगाह के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ें. जिस पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों और संगठनों ने अपनी सहमति दी. एसडीओ रांची ने कहा कि त्यौहार के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द का भी ख्याल रखें। दूसरे समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं.

बैठक में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों को कोरोना महामारी के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही बुद्धिजीवियों और संगठन के लोगों से अपील की गई कि वो लोगों को अपने-अपने घरों से इबादत करने के लिए अपने स्तर से जागरूक करें ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके.

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि बकरीद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए शांति समिति और विभिन्न संगठनों के सदस्यों और प्रतिनिधियों से बातचीत कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर गड़बड़ी होने की आशंका है. इन स्थानों पर पेट्रोलिंग के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोग समझदारी से करें। आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप एडमिन भी इस पर ध्यान दें अगर ऐसे पोस्ट सर्कुलेट हो रहे हैं तुरंत पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें.

बैठक में शांति समिति और संगठनों ने भी अपनी अपनी बातें रखी, जिस पर उचित व्यवस्था किए जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिरौंदी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो ग्राहक गिरफ्तार, संचालक फरार..

Next Post

चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

Next Post
चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d