BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

by bnnbharat.com
March 6, 2020
in Uncategorized
होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

Share on FacebookShare on Twitter
  • कांके विधायक समरीलाल बैठक में हुए शामिल

  • कोई समस्या हो या सूचना देनी हो तो मुझे काॅल करें: एसएसपी

  • शांति व्यवस्था बनाये रखने में समितियां करेगी सहयोग

रांची: होली को लेकर आज दिनांक 06 मार्च 2020 को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. रांची समाहरणालय ब्लाॅक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से मनाने की बात कही गयी. पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति समिति और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गयी. बैठक के दौरान समितियों के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी-अपनी बातें रखीं.

विशेष पेट्रोलिंग की होगी व्यवस्था: एसएसपी

बैठक में वरीय आरक्षी अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कहा कि रांची का वातावरण अच्छा है, भाईचारा है. हमारी कोशिश होगी कि किसी तरह की समस्या न हो. उन्होंने कहा कि बैठक में शांति समितियों की सदस्यों की ओर से जो भी बातें कही गयी हैं उसे उन्होंने नोट कर लिया है, आपके शहर, जिले को बेहतर से बेहतर प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था देने का प्रयास होगा. एसएसपी ने कहा कि कोई समस्या हो या किसी तरह की सूचना देनी हो तो मुझे काॅल या मैसेज करें या फिर 100 नंबर पर सूचना दें. उन्होंने कहा कि होलिका दहन और होली के दिन विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की होगी. उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम बनायी गयी है जो विभिन्न इलाकों मेें अभियान चला रही है अगले कुछ दिनों में इसमें तेजी लायी जायेगी. उन्होंने कहा कि आपके सहयोग और पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाया जायेगा.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर: एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने शांति समिति की बैठक में कहा कि हर नागरिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करें. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में नजर रखी जा रही है. अगर आपत्तिजनक पोस्ट सर्कुलेट हो रहे हैं, तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. अफवाहों से बचें और सक्षम व्यक्ति को इसकी सूचना दें. कोई भी व्यक्ति या समूह कानून हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी.

शांति समिति के बैठक के दौरान कांके विधायक समरीलाल ने कहा कि हम शांति सदभावना में विश्वास रखते हैं, हम भाईचारा के साथ होली मनायेंगे. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग किये जाने की बात कही.

बैठक में विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. सभी ने एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व मनाने की बातें कही. सभी ने भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, बुण्डू, उत्कर्ष गुप्ता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अखिलेश सिन्हा सहित अन्य पुुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाम 4 बजे ही हो गई रात! दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कई जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम

Next Post

CRPF जवानों के साथ कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Next Post
CRPF जवानों के साथ कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

CRPF जवानों के साथ कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d