BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्बाध बिजली व पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

by bnnbharat.com
March 21, 2021
in समाचार
होली को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्बाध बिजली व पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सूचना भवन सभागार में शांति समिति की बैठक उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस एवं सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. मौके पर त्योहर के मद्देनजर बिजली, पानी, सड़क एवं विधि व्यवस्था आदि को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से होली त्योहार के मद्देनजर तैयारियों की जानकारी लीद्य मौके पर उपायुक्त ने सभी सम्वेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया साथ ही संदिग्धों पर 107 की कारवाई करने की बात कही द्य उन्होंनें सभी प्रखंडों में बीडीओ एवं थाना प्रभारी के साथ शांति समिति की बैठक करने को कहाद्य उपायुक्त ने कहा कि आगे रामनवमी का भी त्योहार है इसके मद्देनज़र कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का हर हाल में पालन किया जाना हैद्य वर्तमान अवधि में किसी प्रकार की जुलूस एवं सामुहिक प्रदर्शन की इजाजत नहीं हैद्य नित नए आ रहे कोरोना मामलो पर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दियाद्य

उन्होंने होली त्योहार पर सोशल मीडिया पर उन्माद एवं भ्रमक सामग्री डालने वालों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश दियाद्य उन्होंने कहा कि त्योहार को मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनायें व आपसी भाईचारा बनाये रखें. इतना ध्यान रखें कि बेवजह रंग किसी पर न डालें. लोग अपने घर परिवार के बीच सूखी होली खेलें पानीकीअनावश्यक बर्बादी ना हो. इस मौके पर एसपी ने विधि व्यवस्था को हाथ में नहीं लेंने सहित  कानून तोड़ने वालों पर पुलिस उनके साथ सख्त कार्रवाई करेगी. किसी भी प्रकार की अफवाह व गड़बड़ी की सूचना मिले तो उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के साथ साझा करें. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. लोग साम्प्रदायिक आदि मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प पर मैसेज फार्वड न करें. साथ ही डीजे संचालक होली में भड़काऊ व साम्प्रदायिक गाना बजाने से परहेज करें. उन्होंने सड़कों पर पत्थर को हटाने सहित पीएचडी विभाग को त्योहर में दोनों समय पानी की व्यवस्था करने तथा खुली नालियों में स्लैब लगाने का निर्देश दिया गया. मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिसपर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये.

मौके पर सदर एसडीओ ने कोरोना वायरस से बचाव के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेद्य भीड़ वाले जगह में जाने से बचें. किसी को छींक आती है तो मुंह पर रूमाल का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस छोटे बच्चे व वृद्धों को ज्यादा प्रभावित करती है, लोग इस बात का खास ध्यान रखें. होली त्योहार में सतर्कता  के साथ छोटे पारिवारिक समुह में मनाये. साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के निर्देशों का पालन करें. उन्होंने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.  अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी निर्देशों को भी पालन करने का निर्देश दिया.

मौके पर उपायुक्त,एसपी,एसडीओ के अलावे प्रशिक्षु आईएएस सौरभ भुवानिया, पुलिस प्रशासन , बीडीओ एवं विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि , शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वर्णरेखा सफाई अभियान की शुरुआत कहा-स्वर्णरेखा का कर्ज उतारूंगा

Next Post

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Next Post
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d