BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने को ले शांति समिति की बैठक

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
24 घंटे में आए 14264 नए केस, 90 की मौत, फिर टेंशन देने लगा कोरोना
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:- सदर थाना परिसर में होली पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर एसडीएम मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष लव कुमार, बीडीओ हारून राशिद, सीओ भागीरथ महतो, सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा के अलावे प्रखंड के तमाम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने बैठक में मुख्य रूप से भाग लिया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से होली पर्व जाती, रंग, धर्म, विभेद, समुदाय की नीतियों से परे सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करने की बात कही. वहीं कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमो का पालन कर होली पर्व मनाने की बात कही. खासकर सभी लोगो से मास्क लगाने की अपील की गई. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही गई. पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों से कहा की होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी की जाएगी. शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूर्णतः पाबंदी है. अगर डीजे और फूहड़ गाना बजाते कोई पकड़े गए तो उनपर कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी. बैठक के बाद उपस्थित सभी अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी. इस मौके पर शहर के विभिन्न समुदायों से कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरओबी के लंबित कार्यो को जल्द से जल्द करे पूराः- उपायुक्त

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन का किया औचक निरीक्षण

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन का किया औचक निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d