BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीस पार्टी के प्रत्याशी नूर हसन ने प्रेस वार्ता कर कहा भारी मतों से जीत कर जाएंगे विधानसभा

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
पीस पार्टी के प्रत्याशी नूर हसन ने प्रेस वार्ता कर कहा भारी मतों से जीत कर जाएंगे विधानसभा

पीस पार्टी के प्रत्याशी नूर हसन ने प्रेस वार्ता कर कहा भारी मतों से जीत कर जाएंगे विधानसभा

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: मंगलवार की शाम अपने गुलजारबाग स्थित आवाज में पीस पार्टी के प्रत्याशी नूर हसन द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ राष्ट्रीय मोमिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं अंसारी सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.

अपने संबोधन में नूर हसन ने कहा कि 20 दिसंबर को मतदान होना है. गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है. ठेकेदार तथा झूठे प्रत्याशी को इस दफे जनता सिरे से नकार रही है. ऐसे में उनको पूरा विश्वास है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता पीस पार्टी के एजेंटों के साथ वोट करने मतदान केंद्र जाएगी. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव तथा भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी कहा. उन्होंने साफ किया कि दोनों प्रत्याशी किसी भी मोर्चे में मुझसे काफी पीछे है. अमित मंडल गोड्डा विधानसभा से वर्तमान में विधायक हैं मगर जिस उम्मीद से जनता ने उन्हें विधायक चुना था जनता को शिवाय निराशा के और कुछ हाथ नहीं आया है. तंज कसते हुए कहा कि अनुकंपा पर बने विधायक अमित मंडल को इस बार सभी मोर्चों पर फटकनी खानी होगी.

वहीं संजय प्रसाद यादव ने क्षेत्र का विधायक रहते कभी विकास नहीं किया बल्कि विधायकी के आड़ में अपने ठेकेदारी को मजबूत बनाया है. नूर हसन ने कहा कि अभी 2 दिन शेष है उनकी पार्टी एड़ी चोटी एक कर देगी. अगले 2 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी और पीस पार्टी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता उनका भरपूर साथ दे रही है और 20 दिसंबर को होने वाले मतदान में जनता उनके पक्ष में वोट कर उन्हें विधायक बनाएगी.

बताया कि अगर वह क्षेत्र से जीत कर जाते हैं तो जन जन की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मुखरता के साथ उठाने का काम करेंगे. इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना पर बनाई आश्वस्त रणनीति

Next Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d