BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चौथे चरण में 15 विस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
चौथे चरण में 15 विस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

चौथे चरण में 15 विस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में चार जिलों धनबाद, देवघर, गिरिडीह और बोकारो जिले के 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छिटपुट घटनाओं को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.

इसके साथ ही इस चरण के चुनाव में कुल 221 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया, जिनमें 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

आज जिन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले गये, इनमें 13 विधानसभा क्षेत्र कोयलांचल इलाके में और शेष 2 संताल परगना क्षेत्र के मधुपुर और देवघर हैं.

चौथे चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट के लिए सोमवार मतदान हुआ.

इन 15 सीटों के लिए कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें शहरी क्षेत्र में 1805 और ग्रामीण क्षेत्र में 4296 मतदान केंद्र अवस्थित थे. ये सभी मतदान केंद्र 3962 मतदान केंद्र भवनों में स्थित थे.

6101 मतदान केंद्रों में 1133 अति संवेदनशील और 3070 संवेदनशील थे और सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी थी. चौथे चरण में 47 लाख 85 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग की अनुमति दी गयी थी.

इस चरण में सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी बोकारो और सबसे कम आठ प्रत्याशी निरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 13, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 14, गिरिडीह से 12, डुमरी से 15, चंदनकियारी से 15, सिंदरी से 15, धनबाद से 22, झरिया से 17, टुंडी से 13 और बाघमारा से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

चौथे चरण में देवघर, बोकारो और धनबाद में 1210 दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं से उनके घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. इसके अलावा देवघर, गांडेय, बोकारो और झरिया विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप का इस्तेमाल किया गया.

मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सुबह 7 से दिन के 3 बजे तक मतदान हुआ. 23 दिसंबर को मतगणना होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फॉर्म्स अड्डा ने किया कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन

Next Post

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

Next Post
अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं सहित किशोर की मौत, 8 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d