BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीतामढ़ी के 2242 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न,औसत 56.24फीसदी हुआ मतदान..

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
सीतामढ़ी के 2242 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न,औसत 56.24फीसदी हुआ मतदान..
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, सीतामढ़ी

बिहार:- बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण में जहां 78 सीटों पर आज मतदान हुआ है वहीं सीतामढ़ी जिले के कुल 5 विधानसभा सीटों पर 2242 मतदान केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है जिले के 23 रीगा विधानसभा क्षेत्र में 57.5, 24 बथनाहा में 57.25, 25 परिहार में 55.15, 26 सुरसंड में सबसे अधिक 58.35 और 27 बाजपट्टी में 52.99 फीसदी मतदान हुआ है.आपको बता दे लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी एवं सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना के मद्देनजर मास्क,सेनेटाइजर समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी,इसकी मोनिटरिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार स्वयं कर रहे थे. सबसे बड़ी बात कोरोना कोरोना संक्रमण के बावजूद जनता में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर काफी उत्सुकता देखी गयी खासकर पहली बार मतदान करने आए युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखा गया है.सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारबद्ध दिखे और मास्क भी लगाए नजर आए हैं.हालांकि रीगा विधानसभा क्षेत्र के एक दो बूथों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी लेकिन जिला प्रशासन की तत्परता से उसे ससमय ठीक करा लिया था और बथनाहा विधानसभा के एक बूथ पर पुल नही बनने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया. कुछेक घटनाओं को छोड़कर जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया.

बाईट :- मतदाता शालू कुमारी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही सुरक्षा भी जरूरी-चैंबर

Next Post

अयोध्या में एक साथ 5.5 लाख दीए जलाकर मनेगा दीपोत्सव

Next Post
अयोध्या में एक साथ 5.5 लाख दीए जलाकर मनेगा दीपोत्सव

अयोध्या में एक साथ 5.5 लाख दीए जलाकर मनेगा दीपोत्सव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d