BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली पर्व में शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा: शेखर कुमार

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in समाचार
होली पर्व में शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा: शेखर कुमार

होली पर्व में शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा: शेखर कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा,

गोड्डा(बसंतराय): होली को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन पूरे जिले में अपनी पैनी निगाहें बिछाई हुई है तो वहीं, प्रखंड प्रशासन के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील गांव में जा-जाकर लोगों से शांति के साथ पर्व को मनाने की अपील कर रहे हैं.

इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के डेरमा पंचायत अंतर्गत पूर्व से ही संवेदनशील रेशम्बा गांव में होली पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बसंंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार व बसंतराय थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने दोनों समुदाय से मिलकर बैठक किया.

बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने के लिए गांव में बैठक की जा रही है, ताकि पर्व को भाईचारे के साथ मनाया जा सके.

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि किसी भी अराजक तत्व ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा.

ज्ञात हो कि बीते वर्ष रेशम्बा गांव कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा होली में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था, जिसे ग्रामीणों के सूझ-बूझ से आपसी भाईचारगी के तहत शांत करा लिया गया था. ऐसे में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ रेशम्बा गांव में शांतिपूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाने के लिए रणनीति तैयार कर लिया गया है.

वहीं मौके पर बसंतराय थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने होली पर हुड़दंग मचाने वाले लोग एवं अतिसंवेदनशील गांव में पैनी नजर रखने की बात कही.

इस पर्व में कोई उत्पात न हो इसके लिए विशेष सुरक्षा टीम गठित कर गांव में लगाया जाएगा. साथ ही आम लोगों से भी पर्व को पर्व की भावना से मनाने की अपील की है.

मौके पर प्रकाश यादव, योगेंद्र यादव, फारुख आजम, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद आजम, मोहम्मद बदरूद्दीन, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद सलीम, मिथुन कुमार यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंबाइंड कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट आठ को

Next Post

जनगणना को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 

Next Post
जनगणना को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 

जनगणना को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d