हजारीबाग: हजारीबाग एकता परिषद जिला इकाई के बैनर तले भूमि अधिकार एवं जन मुद्दों को लेकर 28 अक्टूबर को ग्राम खरना प्रखंड विष्णुगढ़ से पदयात्रा के द्वारा चलकर 30 अक्टूबर को अपनी मांगों को लेकर हजारीबाग जिला मुख्यालय के उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया. झारखंड विकास मोर्चा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने पदयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वन निवासियों के साथ शोषण हुआ है,भूमि समस्या या भूमि सुधार का मुद्दा आज तक राजनीति से गायब रहा है. यही वजह है कि आज 10 करोड़ से ज्यादा वन आश्रित समुदाय के पारंपरिक हक खतरे में आ गए है. पदयात्रा में चंद्रनाथ भाई पटेल, दीपक प्रसाद मेहता, फेनी मांझी, दीपक मरांडी, रमेश हेमरोम, विमल बिरुआ, विनोद गुरु, मिथिलेश सिंह, रामस्वरूप, सरजू प्रसाद, नारायण प्रसाद, रोहित कुमार, अर्जुन राम, मीना देवी, ननकी देवी छोटन मांझी, सीताराम मुर्मू, मोतीराम मरांडी समेत सैकड़ो लोग शामिल थे.

