खूंटी: खूंटी के व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2210 मामलों का निष्पादन किया गया, साथ ही 86 लाख 17 हजार 329रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 4 बेंच बनाए गए थे.सभी बेंच में दीवानी और फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही एनआई एक्ट और एमबी एक्ट एवं बिजली तथा पुलिस द्वारा समर्पित अंतिम प्रपत्र के मामलों का भी निष्पादन किया गया. खूंटी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोक अदालत के 4 बेंच के पहले बेंच में अपर जिला जज प्रथम राजेश कुमार, मुकुल कुमार पाठक, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्यपाल, मदन मोहन राम एवं मिलन कुमार दास पैनल अधिवक्ता रहे. तीसरे बेंच में एसडीजेएम आशीष कुमार एवं कविता कुमारी पैनल अधिवक्ता रही.
चौथे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दिनेश बाउरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम तुषार आनंद एवं राजेश कुमार पैनल अधिवक्ता रहे. साथ ही स्थाई लोक अदालत की टीम में शामिल स्थायी लोक अदालत के अध्य्क्ष मायाशंकर, गौतम घोष और राधारानी ने प्री-लिटिगेशन संबंधी मामलों का निस्तारण किया.

