BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी जिला सम्मेलन सम्पन्न, आंदोलनकारियों की पेंशन 30 हजार रुपये करने की मांग की

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
खूंटी जिला सम्मेलन सम्पन्न, आंदोलनकारियों की पेंशन 30 हजार रुपये करने की मांग की
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि बजट सत्र से पहले झारखंड आंदोलनकारी आयोग का गठन किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने के काम में तेजी लाई जा सके.

मोर्चा की संयोजक मंडली के मुमताज खान, प्रवीण प्रभाकर, विमल कच्छप, शफीक आलम एवं उमेश यादव ने आज स्थानीय डाक बंगला में एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जिन आंदोलनकारियों के संघर्ष के बल पर अलग राज्य बना, वही आज दर दर की ठोकरें खा रहे हैं.

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि खूंटी जिला झारखंड आंदोलन की जन्म भूमि है. यहीं बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह पैदा हुए, लेकिन इस जिले के आंदोलनकारी बहुत उपेक्षित हैं और वे अपनी बात कहीं रख नहीं पा रहे हैं, इसलिए मोर्चा द्वारा सबों को एकजुट करने के लिए जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकार व सम्मान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया.

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आंदोलनकारियों को पहचान पत्र व नौकरियों में आरक्षण मिले, पेंशन की राशि तीस हजार रुपये की जाए, शहीदों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल हो.

मोर्चा का जिला सम्मेलन डाक बंगला मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड आंदोलन में शहीद हुए निर्मल महतो, सुनील महतो, सुदर्शन भगत आदि को राजकीय शहीद का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. झारखंड के शहीदों के नाम पर विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कालेजों, मुख्य सड़क, चौक और चौराहों का नामकरण करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया.

सम्मेलन में यह भी मांग उठाई गई कि सभी आंदोलनकारियों को एक ही कैटेगरी में रखकर बराबरी का दर्जा दिया जाए, 1932 के खतियान या अंतिम सर्वे के आधार पर स्थानीय नीति बनाई जाए, 20 सूत्री और निगरानी समिति में आंदोलनकारियों को स्थान दिया जाए, पाठ्यक्रम में आंदोलनकारी और शहीदों की संघर्ष गाथा को शामिल किया जाए, सभी वरिष्ठ आंदोलनकारियों को जिले के कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाए और  टोल टैक्स पर भी आंदोलनकारियों को छूट मिले. जिला समिति का गठन, महादेव मुंडा अध्यक्ष बने.

सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की जिला समिति का गठन किया गया, जो इस प्रकार है-

  • अध्यक्ष – महादेव मुंडा
  • उपाध्यक्ष- जावेद पाशा, जॉन हेरेंज, विजय जयसवाल लॉरेंस बाखला, किशोर रवि
  • सचिव – बेचू महतो
  • संयुक्त सचिव – अजय कुमार सिंह, रानू महतो, सोमा मुंडा, मोनिका तिरु
  • कोषाध्यक्ष -बद्री साहू
  • केंद्रीय सदस्य – राकेश पाहन

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बांग्लादेश की 9 सदस्यीय टीम ने बंदरगाह का लिया जायजा

Next Post

PM KISAN सम्मान निधि: झारखंड के लगभग 26 लाख किसान हुए लाभाविंत

Next Post
PM KISAN सम्मान निधि: झारखंड के लगभग 26 लाख किसान हुए लाभाविंत

PM KISAN सम्मान निधि: झारखंड के लगभग 26 लाख किसान हुए लाभाविंत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d