BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी का रिकॉर्ड टुटा, 24 घंटे में मिले 61 कोरोना मरीज

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
खूंटी का रिकॉर्ड टुटा, 24 घंटे में मिले 61 कोरोना मरीज
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटीः खूंटी जिले में कोरोना संक्रमण पिछले वर्ष का सारा रेकॉड तोड़ रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर जिले में 61 कोरोना के नये मरीज मिले हैं, इसके विपरित मात्र एक मरीज स्वस्थ हुआ है. शुक्रवार को मुरहू में पांच, तोरपा और कर्रा में 04-04, खूंटी में 48 मरीज मिले हैं. अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है. जिसमें तोरपा और मुरहू में 19-19, रनिया में 00, अड़की में 01, कर्रा में 05 और खूंटी में 133 मरीज सक्रिय हैं.

वहीं शुक्रवार को कुल 1021 लोगों के स्वाब सैंपल कलेक्ट किये गए. जिसका परिणाम आने के बाद संक्रमितों की संख्या और बढ़ेगी, यह संभावना जताई जा रही है.

खतरा: गांवों में प्रवेश कर गया कोरोना वायरस का संक्रमण

कोरोना के दुसरे लहर में वायरस का संक्रमण गांवों में प्रवेश कर गया है. जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, उनमें कुसूमटोली, पिपराटोली, मार्टिन बंगला, बिंदा, बिकुआदाग, गानालोया, लुदमकेल, सीएचसी, खूंटी, बिरहू, कुजराम, पुलिस लाईन, जियरप्पा, सारले, गरई, खूंटीटोली, हांसा, टोड़ांकेल, कर्रारोड, कदमा, बुड़जू, जिलिंगकेला, घाघरा आदि गांव शामिल हैं.

जेल का बंदी भी हुआ संक्रमित

कोरोना से संक्रमित होने वालों में जेल का बंदी भी शामिल है. इसके अलावा सदर अस्पताल, एसपी आवास, पुलिस लाईन, एसडीए हॉस्टेल, कृषि विभाग, कस्तुरबा स्कूल, एक्सिस बैंक में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है. इस स्थिति में आम जनता सिर्फ सरकार और उसके गाईड लाईन के भरोसे रहकर लापरवाही बरतती रही, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि कोरोना का रूप खूंटी में भयावह हो जाएगा. जनता को स्वंय सावधानी बरतनी होगी. एसएमएस (सोसाल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाईजर) का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करना होगा. इसके साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करना होगा.

टीकाकरण का कार्य जोरों पर

खूंटी जिले में कुल 43 टीकाकरण केद्र बनाकर लोगों को कोरोना का वैक्सिन देने का काम किया जा रहा है. लेकिन आज भी अफवाहो के चपेट में आकर ग्रामीण इलाकों में लोग वैक्सिन लेने के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. जबकि जिलावासी वैक्सिन लेकर कोरोना की जंग में अपना योगदान दे सकते हैं. जिला प्रशासन के अथक प्रयासों और चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बल पर शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1241 लोगों ने कोरोना का टीका लिया. 45 वर्षसे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सिन देने का काम किया जा रहा है. डीसी शशि रंजन लगातार लोगों से वैक्सिन लगवाने की अपील कर रहे हैं.

कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने हेल्फ लाईन नम्बर भी जारी किया है, जो 9931836667 और 8294549648 है. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर 7480014840 है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IIT ISM के छात्रों ने मारी बाजी, विदेशी छात्रों के साथ करेंगे शोध

Next Post

RJD नेता हत्याकांड: पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Next Post
RJD नेता हत्याकांड: पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

RJD नेता हत्याकांड: पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d