-
वसूल की गई एक लाख रूपये से अधिक की राशि
गुना: डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सोनम जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोविड-19 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एस. विश्वनाथन द्वारा जारी आदेश के क्रम में 21 मई 2020 से 23 जून 2020 तक जिले कि विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1363 व्यक्तियों पर मास्क नहीं लगाने के कारण कुल 133300 रूपये का आर्थिक दण्ड लगाया जाकर राशि वसूल की गयी है.
इसमें नगर पालिका गुना में 349, नगर पालिका राघौगढ़ में 45, नगर परिषद आरोन 142, नगर परिषद चांचौडा में 423 एवं नगर परिषद कुंभराज में 404 व्यक्तियों के विरूद्ध आर्थिक दंड लगाया गया.

