गुना: डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्रीमति सोनम जैन द्वारा दी गई. जानकारी के अनुसार कोविड-19 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एस. विश्वनाथन द्वारा जारी आदेश के क्रम में 21 मई 2020 से 24 जून 2020 तक जिले कि विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1449 व्यक्तियों पर मास्क नहीं लगाने के कारण कुल 144900 रूपये का आर्थिक दंड लगा कर राशि वसूल की गयी है.
इसमें नगर पालिका गुना में 359, नगर पालिका राघौगढ में 65, नगर परिषद आरोन 141, नगर परिषद चांचौडा में 433 एवं नगर परिषद कुंभराज में 451 व्यक्तियों के विरूद्ध आर्थिक दंड लगाया जाकर वसूल की गयी राशि शामिल है.

