BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीसीएल में ‘पेंशन अदालत’ का आयोजन

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
सीसीएल में ‘पेंशन अदालत’ का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

17 लाभार्थियों को ‘पीपीओ’ प्रदान किया गया

रांची: आज सीसीएल मुख्‍यालय दरभंगा हाउस, रांची स्थित ‘विचार मंच’ में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुये ‘पेंशन अदालत’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीसीएल के लगभग 150 सेवानिवृत कर्मी उपस्थित थे. पेंशन अदालत में सीएमपीएफ पेंशनर अपनी समस्‍याओं को सीएमपीएफ एवं सीसीएल प्रबंधन के समक्ष अपनी विभिन्‍न समस्‍याओं को रखा.

इस अवसर पर सीएमपीएफ कार्यालय (रिजन 1) सहायक आयुक्‍त आर.के. सिन्‍हा एवं महाप्रबंधक (सामाजिक सुरक्षा/पेंशन) यू.पी. नारायण एवं  महाप्रबंधक (पी.एण्‍ड.आई.आर.) उमेश सिंह ने पेंशनरों की समस्‍याओं को ध्‍यानपूर्वक सुना और आश्‍वस्‍त किया कि शीघ्र ही निदान किया जायेगा.

पेंशन अदालत में लगभग 66 ग्रिवांशेस प्राप्‍त हुआ है जिसे सीसीएल प्रबंधन एवं सीएमपीएफ कार्यालय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शीघ्राशीघ्र निष्‍पादन किया जायेगा.

पेंशनर अदालत के दौरान 17 लाभार्थियों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) निर्गत किया गया, जिसका पेंशन होल्‍डर्स या उनके प्रतिनिधि ने आदेश की प्रति प्राप्‍त किया. साथ ही सीएमपीएफ कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी कि अन्‍य 8 लाभार्थियों को पीपीओ शीघ्र दिया जायेगा और अन्‍य 18 लाभार्थियों का पेंशन की राशि का निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है और उन्‍हें भी शीघ्र पीपीओ दे दिया जायेगा.

सीसीएल के सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने पेंशन अदालत के सफल आयोजन के लिए पेंशन विभाग को साधुवाद दिया और कर्मियों के सामाजिक सुरक्षा हेतु इस प्रकार की पहल को नियमित रूप से आयोजित करने के लिए कहा.

निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन कहा कि पेंशन विभाग कर्मियों के पेंशन संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु सीसीएल के सभी क्षेत्रों में पेंशन अदालत का आयोजन करेगा. उन्‍होंने कहा कि कार्मिक विभाग सेवानिवृत कर्मियों के समस्‍याओं एवं शिकायतों के शिघ्रातिशीघ्र निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हम कई नयी पहल कर रहे हैं.

इस अवसर पर मुख्‍य प्रबंधक (सामाजिक सुरक्षा/पेंशन) अर्चना सिंन्‍हा, कविता कुमारी एवं अन्‍य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम से मिले कैथोलिक डायसिस ऑफ जमशेदपुर के प्रशासक

Next Post

धनबाद: 5112 लोगों की जांच में 58 मिले पॉजिटिव

Next Post
रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है ‘मास टेस्टिंग ड्राइव’

धनबाद: 5112 लोगों की जांच में 58 मिले पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d