BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में हुआ 40 मामलों का निष्पादन

पेंशन, दाखिल खारिज, आवास सम्बन्धित समस्याओं का हुआ निष्पादन

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
बूढ़ा पहाड़ के विस्थापितों को मिला आवास, उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन की जनता दरबार में आज दिनांक 25 अगस्त 2020 को कुल 40 आवेदन आए. उपायुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारी को आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. आज के जनता दरबार में लोग मुख्यतः जमीन, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज तथा ऑनलाइन पोर्टल में त्रुटि समेत अन्य समस्या को लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्या सहजता से सुन उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.
जनता दरबार के दौरान सतबरवा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य चिंता देवी ने सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में स्थित मलय जलाशय परियोजना के मलय डैम को पर्यटन स्थल घोषित करने एवं उसके सुदृढ़ीकरण करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिया. इसके अलावा लेस्लीगंज प्रखंड के जामुनडीह पंचायत से आए ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति के स्थान पर सामान्य जाति के चयनित आंगनबाड़ी सेविका के चयन को रद्द करने की मांग की. वही पांकी प्रखंड के कोनवई पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि एसईसीसी डाटा सूची से व्यक्तियों के नाम हटाये जाने से ग्रामीण आवास से वंचित हैं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.
पाटन प्रखंड से आए विकास कुमार शुक्ला ने उपायुक्त को बताया कि राजकोट गुजरात में एयरपोर्ट निर्माण का कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए पलामू से 25 मजदूरों को राजकोट जाना है. सभी मजदूरों को राजकोट ले जाने के लिए उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया. उपायुक्त ने उन्हें श्रम अधीक्षक के कार्यालय में मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु निर्देशित दिया.
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,राशनकार्ड व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया एवं संबंधित पदाधिकारी को समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया.
बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जनता दरबार में आए लोगों का हाथ सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई थी साथ ही सामाजिक दूरी के मानकों का भी पूरा ख्याल रखा गया. उपायुक्त कार्यालय में आगंतुकों को प्रवेश करने से पहले उनका हाथ सैनिटाइज किया जा रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गया पुल चौड़ीकरण को लेकर पूर्व महापौर ने की उपायुक्त से मुलाकात

Next Post

नगद जमा अनुपात बढ़ाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Next Post
कोरोना जंग में अपनी भागीदारी के साथ संवेदनशीलता का दें परिचयः उपायुक्त

नगद जमा अनुपात बढ़ाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d