BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चलचित्र प्रदर्शित कर मतदान व योजनाओं के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in समाचार
चलचित्र प्रदर्शित कर मतदान व योजनाओं के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक

People are being made aware about voting and schemes by displaying movies

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: जिला जनसंपर्क कार्यालय खूंटी द्वारा एलईडी वाहन के जरिये जन जागरूकता व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलचित्र दिखाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

एलईडी वाहन -2 के माध्यम से खूंटी के बिरहू पंचायत के बेलवादाग गांव में मतदान व लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाये गये.

मतदान एवं स्वच्छता जागरूकता से संबंधित वीडियो दिखाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी सुनिश्चित करने हेतु मतदाताओं को मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया.

उन्हें वोट की महत्ता और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई. नये मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया.

नये मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सबसे प्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

मौके पर दिव्यांगों के लिए मतदान के दिन घर से मतदान केंद्र तक जाने व आने की प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी दी गई.

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन नहीं चलाने के प्रति सतर्क किया गया. बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया.

साथ ही शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने के प्रति सजग किया गया. वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर लोगों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, पहले पढ़ाई फिर विदाई, जोहार योजना, श्रम योगी मानधन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना, एक रूपये में रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, 108-एंबुलेंस सेवा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया.

दिखाये जाने वीडियो क्लिपों को गौर से देखकर संचालित योजनाओं के संबंध में लोगों ने विस्तार से जानकारियां प्राप्त की. मौके पर क्रियान्वित विविध योजनाओं से संबंधित पम्पलेट बांटे गये.

जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया सजग

जल है तो कल है संबंधित वीडियो दिखाकर ग्रामीणों को अलग माध्यमों से जल संरक्षण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा आदि से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गयी.

वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष दर्शाया गया कि सोख्ता गड्ढा किस प्रकार जल संरक्षण के लिए सार्थक सिद्ध होता है.

बताया गया कि अगर इस्तेमाल किया हुआ जल का उचित निपटान नहीं किया जाता है तब ऐसी परिस्थिति में गंदगी को फायदों से अवगत कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वीवीपैट संबंधित दी गयी विस्तारपूर्वक जानकारी

Next Post

लखनऊ ने मनाई ‘मेट्रोवाली दिवाली’, लोगों से की नेत्रदान की अपील

Next Post
लखनऊ ने मनाई ‘मेट्रोवाली दिवाली’, लोगों से की नेत्रदान की अपील

लखनऊ ने मनाई ‘मेट्रोवाली दिवाली’, लोगों से की नेत्रदान की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d