सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: कोरोना को हराने में जूटे जामताड़ा जिले के निवासी मुस्तैदी से अपने अपने डटे हुए हैं. फिलहाल संयम बरता जा रहा है.
उपायुक्त गणेश कुमार ने जामताड़ा जिले के निवासियों से अपील की है कि 9 बजे के बाद भी घरों से नहीं निकल कर लोग संयम का परिचय दें.
वायरस के गंभीरता को समझते हुए लोग अपने अपने घरों में है. दूसरे राज्यों में काम करने गए मजदूर अब अपने शहर आ रहे हैं जिसे चिकित्सकों के द्वारा रेलवे स्टेशनों/बस स्टेशनों में ही स्क्रीनिंग किया जा रहा है.
Also Read This: 31 मार्च तक 75 शहरों में लॉकडाउन
लोगों को कोरोना वायरस संबंधित जानकारी दी जा रही है एवं जागरूक भी किया जा रहा है.
इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना वायरस को आगे फैलने से रोकने का हर संभव प्रयास करना होगा. जिसमें सभी की सहभागिता की जरूरी है.
अगर एक भी व्यक्ति के कारण कोरोना वायरस आगे फैलता है तो सभी को उसका नुकसान भुगतना पड़ेगा. वर्तमान समय में सबको मिलकर एक दूसरे की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए काम करना होगा.
अगर कहीं भी ढील रह गई तो सबके लिए खतरा संभव है. सभी लोग मिलकर अपने घरों में ही रहे जिससे जनता कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन हो पाएगा.

