रांची : विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा की ओर से ऑनलाइन विमर्श का कार्यक्रम Youtube पर लाइव किया गया. विमर्श का विषय था कोविड-19 में युवाओं की मनःस्थिति एवं दिशा. कार्यक्रम का शुभारंभ तीन ओम कर प्रार्थना ओर विवेक वाणी से हुआ. आज के पहले वक्ता नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि इस कोविड काल में लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे है. वो बताते है कि आत्महत्या करना सृष्टि निर्माण के विरुद्ध है. सरकार के गाइड लाइन को ध्यान रखते हुए अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होना चाहिए. दूसरे मुख्य मुख्य वक्ता प्रदीप हज़ारी ने कहा कि इस कोविड काल को हमे अवसर की तरह लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि अगर हम लोग मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स और सोसल डिस्टनसिंग का पालन करते है तो हम कोरोना से अवश्य लड़ सकते हैं.
कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन श्रेयांश भारद्वाज ने किया.

