BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वार्ड सदस्या की मनमानी के खिलाफ लोगों ने NH 77 जामकर काटा बबाल

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के बैरहा बराही पंचायत के धरमपुर गांव स्थित वार्ड 15 में मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत किए गए कार्यों में वार्ड सदस्या की मनमानी को लेकर स्थानीय निवासी शंभु सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने रविवार को गांव के समीप एनएच 77 को जामकर जमकर हंगामा किया है,वही सरकार विरोधी नारे लगाए.जाम की सूचना पर बीडीओ राजीव कुमार ने दूरभाष से बात कर अक्रोशितों को कार्रवाई का अश्वाशन देकर जाम समाप्त करवाया है.

हंगामे में शामिल लोगों का आरोप था कि दो वर्ष पूर्व से हर घर नल का जल पहुंचाने का कार्य चल रहा है. इसके तहत कई जगहों पर सड़कों को तोड़कर कार्य कराया गया है. सड़क जगह – जगह तोड़ दिए गए पर आज तक नल का जल लोगों को नही मिल सका है. हर गली पक्की सड़क व नाली का नामो निशान नही है. लोगों का आरोप है कि खोजबीन करने पर वार्ड सदस्या के परिजनों द्वारा झूठे मुकद्दमा में फंसाने की धमकी दी जाती जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से लेकर डीडीसी कार्यालय तक को हस्ताक्षरित आवेदन दिया गया बावजूद कार्यवाई नहीं हो सकी .इस संबंध में पंचायत के मुखिया रामपुकार ठाकुर ने बताया कि निर्धारित समय से कार्य पूरा करने को लेकर उक्त वार्ड सदस्या के खाते में 26 लाख रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. बताया कि कार्य से पूर्व राशि निकासी किए जाने से बीडीओ राजीव कुमार को अवगत कराते हुए वार्ड सदस्या चंदर देवी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है.जिसके जबाब का इंतजार किया जा रहा है.

वही बीडीओ ने कहा की राशि निकासी कर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले वार्ड सदस्यों के विरुद्ध राशि वापसी की कारवाई की जाएगी .जाम में शामिल संजय कुमार, चंदन कुमार,मो कयामुद्दीन मंसूरी,मो नेवाजी अंसारी,देवेंद्र कुमार,मो शमशेद सहित अन्य कई लोग शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फरार नक्सली पप्पू यादव सहित दो अपराधी गिरफ्तार

Next Post

बहुत याद आयेंगे रघुवंश बाबू: प्रह्लाद यादव

Next Post
बहुत याद आयेंगे रघुवंश बाबू: प्रह्लाद यादव

बहुत याद आयेंगे रघुवंश बाबू: प्रह्लाद यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d