मुंबईः– 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) अब फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं. लंबे समय से महिमा किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने भले ही बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. अब हाल ही में महिमा चौधरी को उनकी बेटी अरियाना (Ariana Mukherji) के साथ स्पॉट किया गया है जिसके वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं.
इन वीडियोज के वायरल होने के पीछे की वजह बनी हैं, महिमा चौधरी की बेटी अरियाना. जिनकी खूबसूरती और क्यूटनेस लोगों के दिलों में घर कर गई है. दरअसल, हाल ही में महिमा अपने दोनों बच्चों अरियाना और रायन को लेकर डेंटिस्ट के पास पहुंची थीं.

