BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेंगू व स्वाइन फ्लू से मर रही जनता, सरकार दिखा रही आंकड़ों की जादूगरी: कांग्रेस

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
डेंगू व स्वाइन फ्लू से मर रही जनता, सरकार दिखा रही आंकड़ों की जादूगरी: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर विरोधी दलों ने सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. श्री लल्लू ने कहा कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश में डेंगू और स्वाइन फ्लू और जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखकर झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अपनी उपलब्धियों और कामों के नाम पर पहचान नहीं बना सका. लेकिन स्थानान्तरण और पोस्टिंग के भ्रष्टाचार की वजह से हमेशा चर्चा में बना हुआ है. मुख्यमंत्री ने भी स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता और लापरवाही पर कोई संज्ञान नहीं लिया.

अभी तक डेंगू से प्रदेश में सैंकड़ों मौतें हो चुकी हैं, लगभग एक हजार के केस सामने आ चुके हैं. स्वाइन फ्लू के आज ही मात्र 10 घण्टे में लगभग 55 केस सामने आये हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे प्रदेश में इस वर्ष लगभग दो हजार स्वाइन फ्लू के केस सामने आ चुके हैं. जिनमें तकरीबन 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश के तमाम नौजवानों सहित लोगों को बचाया जा सकता था.

लल्लू ने कहा कि सरकार ने न तो पहले से बचाव के प्रबन्ध किये और न ही अब ही ठोस उपाय किये जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री पिछले साल के झूठे आंकड़ों से इस वर्ष के आंकड़ों को कमतर पेश कर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं. मच्छरों का प्रकोप पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र में भयावह रूप से हावी है उसके बावजूद भी किसी भी जनपद में न तो फाॅगिंग करायी जा रही है और न ही अस्पतालों में समुचित इलाज का प्रबन्ध किया जा रहा है. इलाज के अभाव में सैंकड़ों लोग असमय अपनी जान गंवा रहे हैं.

मौजूदा हालात में पूरे प्रदेश में भयावह स्थिति है. विशेष तौर पर पूर्वांचल इससे कुछ ज्यादा प्रभावित है. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व अयोध्या, बरेली सहित लगभग सभी जनपद इसकी चपेट में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग में बजट का सदुपयोग न कर बंदरबांट किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ तो सरकार स्वच्छता को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है लेकिन डेंगू और स्वाइन फ्लू की बीमारी से हो रही मौतों से जमीनी हकीकत और सरकार की कलई खुलकर सामने आ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकला चलो की राह पर प्रदेश के क्षेत्रीय दल, अकेले दम पर चुनाव लड़ने का भर रहे दंभ

Next Post

तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

Next Post
तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

तीस हजारी कोर्ट विवाद: वकीलों की हड़ताल, जजों और पुलिस के बीच बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d