दुमका: सरैयाहाट प्रखंड अंर्तगत विभिन्न पंचायतों में कोरोना नियंत्रण तथा आमजनों को जागरूक करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल एवं एमओआईसी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया.
लोगों के घर घर जाकर टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके. लोगों को मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन करने को कहा गया.
अपील की गई कि हाट-बाजार में भीड़ ना लगाएं. घर से जरूरी काम से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं. सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें.

