BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक और अश्वेत युवक की हत्या से भड़के लोग, प्रदर्शन के बाद लगा कर्फ्यू

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
अमेरिकी सीनेट ने डेब हालंद को देश की गृह सचिव चुना
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन : अमेरिका के मिनीपोलिस में जार्ज फ्लॉयड के बाद एक और अश्वेत युवक की पुलिसकर्मी की गोली से हत्या के बाद अमेरिका में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया. भारी विरोध प्रदर्शन के बीच कर्फ्यू लगा दिया गया है.
अश्वेत युवक की हत्या से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव करते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ब्रुकलिन सेंटर पुलिस डिपार्टमेंट के भवन के सामने एकत्रित हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबर की बुलेट चलाई और कर्फ्यू लगा दिया
मरने वाले युवक नाम दौंते राइट है. पुलिस कमिश्नर जॉन हेरगटन ने कहा कि वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें बाद में तितर-बितर कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग सेंटर की दुकानों में लूटपाट की. ब्रुकलिन सेंटर में सोमवार की सुबह से कर्फ्यू लगा दिया गया है.
दौंते की मां कैटी राइट ने बताया कि रविवार को उनके बेटे ने दोपहर में फोन किया था. उसकी आवाज से लग रहा था कि पुलिस उसे गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश कर रही है. एक पुलिसकर्मी कह रहा था कि भागना मत, उसके बाद कॉल बंद हो गई. उन्होंने जब दोबारा फोन किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया. उसने बताया कि वह ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ है. पुलिस मामले में वीडियो रिकार्डिग के माध्यम से जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस्फोट मे बर्बाद हुए कई घर ,फिर भी कुछ लोगों ने क्षेत्र छोड़ने से किया इनकार

Next Post

पंचायत चुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भी जमा होंगे दस्तावेज

Next Post
समाप्त हो जाएगा मुखिया का अधिकार

पंचायत चुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भी जमा होंगे दस्तावेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d