BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंसानियत हुई शर्मसार: युवती से 2 घंटे के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
इंसानियत हुई शर्मसार: युवती से 2 घंटे के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ दो घंटे के अंतराल पर तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि युवती को 18 फरवरी को घाटकोपर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाई. इसके बाद वह दूसरी ट्रेन पकड़ कर ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन पर ही सो गई.

उन्होंने बताया कि अगले दिन वह ट्रेन पकड़ कर दिवा स्टेशन पहुंची और वहां उसने पैसे के लिए अपनी नाक की बाली बेंचने में एक महिला की मदद मांगी. लेकिन रात तक वह बाली बेच नहीं पाईं.

उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सड़क पर घूमने लगी और करीब साढ़े आठ बजे उसने एक होटल के पास पहुंच कर एक ऑटो चालक को पास के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने को कहा. इस पर चालक उसे नवी मुंबई के महापे इलाके की एक जर्जर इमारत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे पास के एक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती ने स्कूटर से दो जा रहे दो व्यक्तियों से मदद मांगी. उन्होंने युवती को स्कूटर में बैठा लिया और घंसोली ले जा कर उससे दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों आरोपियों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

Next Post

5 रुपये के लिए 68 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Next Post
5 रुपये के लिए 68 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

5 रुपये के लिए 68 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d