BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता ने भाजपा को हराने का बना लिया है मन: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
BJP ने आपसी भाईचारे में घोला जहर: अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि तीन नवम्बर 2020 को होने वाले राज्य विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है. अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरूप्रयोग कर मतदाताओं को भयभीत करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है.

भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है. वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है. इसलिए उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए. 

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्रीगण सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं. बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है.

प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है. लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है. भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है. लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है. हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश की है.

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है. इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि समाजवादी सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है.

भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है. इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है. भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है.

https://bnnbharat.com/inflation-to-the-public-at-the-diwali-gift/
https://bnnbharat.com/two-innocent-fell-in-boiling-milk-death/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिवाली गिफ्ट में जनता को महंगाई, पूंजीपतियों को 6 एयरपोर्ट: प्रियंका गांधी

Next Post

काबुल यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा

Next Post
जमीन विवाद में फायरिंग, मारपीट

काबुल यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d