BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिवाली से पहले दीप निर्माण में जुड़े लोग

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
दिवाली से पहले दीप निर्माण में जुड़े लोग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- दुर्गा पूजा के समापन के साथ ही लोग दिपावली की तैयारियों मे जुट गए हैं. बाजार मे दीए की डिमांड पूरी करने के लिए कुम्हारों ने अपने चाक की गति तेज कर दी है.

प्रकाश का उत्सव दीपावली बहुत नजदीक है. अमावस की यह अंधेरी रात भी मिट्टी के बने दियों की रौशनी से जगमग हो जाता है. लेकिन, इस एक रात को रौशन करने के लिए कुम्हारों को महीनों मशक्कत करनी होती है. रांची के जगन्नाथपुर निवासी उमेश प्रजापति पिछले एक महीने से दीए के निर्माण मे जुटे हैं. उमेश बताते हैं कि यह उनका पुशतैनी धंधा है. समय के साथ केवल इतना फर्क आया है कि अब हाथ से चलने वाले चाक की जगह इलेक्ट्रिक चाक ने ले ली है जिससे उनके काम की रफ्तार काफी बढ़ गई है.

भारतीय बाजारों मे चाइनीज सामानों की धमक खत्म होने के बाद इन कुम्हारों की उम्मीद बढ़ी है. ये दिए का स्टॉक इतना बढ़ा लेना चाहते हैं कि एक भी ग्राहक खाली हाथ न लौटने पाए. मिट्टी से जुड़े इस कारोबार में आधी आबादी की पूर्ण भागीदारी है. चाक चलाने के अलावा लगभग बाकी सारे काम महिलाएं ही निबटाती हैं. 

पर्व-त्योहार और ऋतुओं के अनुसार ये कुम्हार अलग-अलग चीजों का निर्माण करते रहते हैं और चाक की गति से इनकी जिंदगी भी दौड़ती रहती है. खास बात यह है कि इन्होंने न सिर्फ अपने परंपरागत पेशे को जिंदा रखा है बल्कि, इसमें ये काफी खुश भी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला जारी रखना चाहती थी यात्रा

Next Post

वोटर को प्रलोभन देने के आरोप में झामुमो के दो समर्थक गिरफ्तार

Next Post
अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़ , छिनतई गिरोह का एक सदस्य  गिरफ्तार

वोटर को प्रलोभन देने के आरोप में झामुमो के दो समर्थक गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d