BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट जोन में रहनेवाले लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन या होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा: डीसी

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट जोन में रहनेवाले लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन या होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा: डीसी

कंटेनमेंट जोन में रहनेवाले लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन या होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा: डीसी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उपायुक्त रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की बैठक आयोजित की गई.

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों द्वारा क्रियान्वित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में सभी टास्क फोर्स के समन्वय स्थापित करने एवं माइग्रेंट लेबर मूवमेंट के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जो प्रवासी रांची से आगे जाना चाहता हैं तो उन्हें गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था देना है. जो पैदल चल रहा है उसे नजदीकी किसी स्थान पर उनको रहने की जगह दी जाएगी फिर समन्वय स्थापित कर सम्बंधित गंतव्य स्थान पर भेज देना है.

जो लोग रांची पहुंच रहे हैं, उनका किस जोन से आगमन हो रहा है इस आधार पर क्वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया गया. रेड जोन से रांची आनेवाले लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा. क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रखना है फिर टेस्ट के बाद अगर नेगेटिव रहता है तब उन्हें छोड़ दिया जाएगा.ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन से आनेवाले लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा.

बैठक में सभी को प्रवासी मजदूरों के लिए तत्पर हेल्पलाइन बनाई गई है जो पैदल यात्रा कर रहे मजदूरों या लोगों को इंटरसेप्ट करेगी और उन्हें संबंधित बीडीओ/सीओ को जानकारी उपलब्ध कर देंगे. जिनका काम उनके लिए रहने की व्यवस्था करना है. प्रवासी मजदूरों के खान-पान की व्यवस्था दूसरे राज्य या जिला में मजदूरों को भेजने हेतु नोडल पदाधिकारी प्रेम तिवारी से सम्पर्क करने का निर्देश दिया गया है.

कंटेनमेंट जोन में रहनेवाले लोगों को आवश्यकतानुसार इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में या होम क्वारंटाइन रखा जाएगा. बफर जोन में रहनेवाले लोगों में अगर सिम्पटम्स दिखता है तो उन लोगों का स्वाबिंग करने के उपरांत अगर सभी का नेगेटिव रिपोर्ट आता है तो इंसिडेंट कमांडर उस जोन के सम्बंध में निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं.

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से प्रखण्ड स्तरीय समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. इस समिति को प्रवासी मजदूरों से संबंधित आंकड़ों के संधारण करने का निदेश दिया गया. जो भी मजदूर रांची आ रहे है उनको होम क्वारंटाइन में भेजना है साथ 550 रुपये का राशन किट भी उपलब्ध कराना है.

दुकानों के खुलने के सम्बंध में केवल 8 ग्रुप के क्रियाकलापों को अनुमति मिलेगी. अगले 2 से 3 दिन में शराब की दूकानों के खुलने के बाद वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर 108 एम्बुलेंस का बेहतर इस्तेमाल कर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं.

एसएसपी ने क्वारंटाइन सेंटर की सूची सभी संबंधित थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सभी को सतर्कता से कार्य करने का निर्देश दिया गया. बॉर्डर चेक पोस्ट में अत्यधिक सतर्क रहने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम जानकारी आवश्यकतानुसार तुरन्त से साझा करने का निदेश दिया गया.

इसके अतिरिक्त मनरेगा में जो भी योजनाएं चल रही हैं, जैसे हरित ग्राम, टी सी बी इत्यादि के क्रियान्वयन को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग सिविल सर्जन हटाए गए, डॉ. संजय को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

Next Post

अब सिर्फ दो जोन में होगी शराब की होम डिलीवरी: महाराष्ट्र सरकार

Next Post
अब सिर्फ दो जोन में होगी शराब की होम डिलीवरी: महाराष्ट्र सरकार

अब सिर्फ दो जोन में होगी शराब की होम डिलीवरी: महाराष्ट्र सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d