BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सायनाइड का इस्तेमाल कर लोगों को लूटा फिर ली जान, नकद और जेवर बरामद

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
सायनाइड का इस्तेमाल कर लोगों को लूटा फिर ली जान, नकद और जेवर बरामद

सायनाइड का इस्तेमाल कर लोगों को लूटा फिर ली जान, नकद और जेवर बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश: केरल के सायनाइड केस जैसा ही एक मामला अब आंध्र प्रदेश में भी सामने आया है. वेस्ट गोदावरी जिले की पुलिस ने एक कथित सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वेल्लांकी सिमहार्डी यानी शिवा ने 20 महीने में पोटैशियम सायनाइड का इस्तेमाल करके 10 लोगों की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसने 20 और लोगों की जान लेने की योजना बनाई थी. शिवा ने जिन लोगों की जान ली उसमें उसकी दादी, भाभी, मकान मालकिन और एक पुजारी शामिल हैं.

बताया गया कि पहले शिवा वॉचमैन था और बाद में रियल स्टेट का कारोबारी बन गया था. आरोप है कि फरवरी 2018 के बाद शिवा ने हर दूसरे महीने एक व्यक्ति की जान ली और उसके पैसे और गहने सब चुरा लिए. शिवा किसी को अपना शिकार बनाने के लिए लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का लालच देता था. वह लोगों को बताता था कि उसके पास जादुई चावल, जादुई सिक्के और दो सिर वाला सांप है, जिससे पैसे डबल हो जाएंगे और बीमारियां ठीक हो जाएंगी.

पुलिस ने बताया कि शिवा के पास 20 और लोगों की लिस्ट थी, जिनकी जान वह आने वाले समय में ले सकता था. पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट बिजनस में भारी नुकसान होने के बाद उसने सायनाइड से लोगों की जान लेनी शुरू कर दी. पैसे कमाने के लिए उसने लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया.

पुलिस ने बताा कि वह लोगों को पैसे डबल करने के बहाने बुलाता था. इसके बाद वह प्रसाद के नाम पर सायनाइड मिली हुई कोई चीज खिला देता था. व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद वह पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था. शिवा ने अब तक 24.6 लाख रुपये और सोने के 35 गहने चुराए थे. उसने इन पैसों से एक प्लॉट खरीदा और उलुरु में एक घर भी बनाया. दो महीने पहले ही वह नए घर में शिफ्ट हुआ था. पुलिस ने उसके पास से 1.63 लाख रुपये कैश और सोने के गहने बरामद किए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक

Next Post

साइबर पुलिस को मिली सफलता, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post
साइबर पुलिस को मिली सफलता, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर पुलिस को मिली सफलता, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d