BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 जनवरी के बाद लोगों को कोरोना टीका लगना शुरू हो सकता है

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
13 जनवरी के बाद लोगों को कोरोना टीका लगना शुरू हो सकता है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि 10 दिनों में वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है. मंत्रालय ने कहा कि 13 जनवरी के बाद लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा. मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है और अब यह संख्या 2,31,036 रह गई है, जो अभी तक के कुल संक्रमितों का ”महज” 2.23 फीसदी है. यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. मंत्रालय ने कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया कि लगातार 39 दिनों से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है.

राजेश भूषण ने कहा कि कोवैक्सीन के इस्तेमाल से पहले रजामंदी लेना जरूरी होगा.

मंजूरी मिलने के 10 दिन बाद वैक्सीन रोल आउट हो सकता है. टीकाकरण के पूर्वाभ्यास से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर सरकार ने कहा है कि वह आपात इस्तेमाल की मंजूरी से 10 दिनों के भीतर कोविड-19 टीका की पेशकश करने के लिए तैयार है.स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “44% सक्रिय मामले ऐसे हैं जिन्हें नियमित देखभाल की आवश्यकता जिनमें कुछ मध्यम या गंभीर लक्षण वाले केस हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं 56% मामले बहुत हल्के या बिना लक्षण वाले हैं और होम आइसोलेशन में हैं.”

मंत्रालय ने कहा, ”पिछले 24 घंटे में 29,091 लोग ठीक हुए, वहीं भारत में संक्रमण के केवल 16,375 नए मामले आए हैं.” मंत्रालय ने बताया, ”एक दिन में कुल सक्रिय मामलों में 12,917 की कमी आई है.” भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच रही है. अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 99,75,958 है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरीश रावत:-सोनिया और मायावती को भारत रत्न मिले

Next Post

PM केयर्स फंड से सरकारी अस्पतालों में 162 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

Next Post
PM केयर्स फंड से सरकारी अस्पतालों में 162 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

PM केयर्स फंड से सरकारी अस्पतालों में 162 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d