दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं. वह कोकराझार में रैली को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपके घर के सदस्य की तरह हूं, इसलिए आपका मुझपर पूरा अधिकार है, हम मिलकर इस विश्वास को दिनों दिन और मजबूत करेंगे, हम मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे, हम मिलकर यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में असम के लोगों ने NDA को भरपूर आशीर्वाद दिया है, पहले चरण की वोटिंग में असम ने डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है, पूरा हिंदुस्तान जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है, उन्हीं की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को फिर ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया गया है.
कोकराझार में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनाव महाजोत के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है, कांग्रेस ने हमारे सत्रों, हमारे नामघरों को अवैध कब्जा गिरोहों के हवाले किया, एनडीए ने उनको मुक्त किया, कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान- सबको भड़काया, NDA ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है.

