BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में हिस्सा खोज रहे है बेरमो व दुमका के लोग: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू और वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान ने कहा है कि बेरमो और दुमका की जनता उपचुनाव में केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में से अपने क्षेत्र के लिए आनेवाले हिस्से को बेताबी से खोज रही है और उपचुनाव में उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि खंड-खंड में बंटी प्रदेश भाजपा नेताओं के उपचुनाव में जीत का दावा करना हास्य-विनोद जैसी बात लगती है. इस उपचुनाव में बेरमो और दुमका की जनता भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के चेहरे पर कालिख पोतने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि छह वर्ष से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाली केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी से त्रस्त है, लेकिन भाजपा नेता जनमुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बार-बार कपड़ा बदल कर कभी मोर नचाने का स्वांग रचते है, तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद का मुद्दा उछाल कर मूल समस्याओं की ओर से लोगों का ध्यान हटाना चाहते है, लेकिन अब जनता जाग चुकी हैं, उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि करीब 50 वर्षों तक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बेरमो की जनता का सेवा किया है, लेकिन उनके आसामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है, यह उपचुनाव खुशियों का चुनाव नहीं है, बल्कि दिवंगत राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देने वाला चुनाव है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण पार्टी ने जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अनूप सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है और युवा कांग्रेस के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, पार्टी ने उम्मीदवार बनाये है, अपने पिता के साथ साये के रूप में रहने वाले अनूप सिंह उनके अधूरे छोड़े गये कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

पार्टी के वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बेरमो में सड़क, बिजली और पानी तथा रोजगार समेत अन्य आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब पांच दशक तक काम किया और अब उनके अधूरे छोड़े गये कार्यों को अनूप सिंह पूरा करेंगे.

https://bnnbharat.com/nda-to-be-immersed-in-ganga/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दावा… चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्ढों में मिला पानी

Next Post

बड़ी घटना टली, SBI शाखा से चोरी की कोशिश नाकाम

Next Post
पलामू के दो गांवों में चोरों ने मचाया आतंक, 3 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार

बड़ी घटना टली, SBI शाखा से चोरी की कोशिश नाकाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d