BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के लोगों ने डबल-डबल युवराजों को नकार दिया, हार रहा है अहंकार: PM मोदी

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
‘साफ बता दूं, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोरोना वॉरियर्स के साथ बुरा व्यवहार’: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज एक तरफ वोटिंग जारी है. तो वहीं दूसरी तरफ तीसरे चरण के लिए प्रचार का दौर तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए बार फिर बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने फारबिसगंज में जनसभा को संबोधित किया.

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे. बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है. आज NDA के विरोध में जो लोग खड़े हैं, वो इतना कुछ खाने-पीने के बाद अब फिर से बिहार को लालच भरी नजरों से देख रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता जानती है कि कौन बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन अपने परिवार के विकास के लिए.”

मोदी ने कहा कि ”आज बिहार में अहंकार हार रहा है, परिश्रम फिर जीत रहा है. आज बिहार में घोटाला हार रहा है, लोगों का हक़ फिर जीत रहा है. आज बिहार में गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था. इन के लिए चुनाव का मतलब था- चारो तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग. बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था.”

पीएम मोदी ने कहा, ”देश के कई स्थानों पर आज उप-मतदान चल रहे हैं. बिहार में भी कई जगह चुनाव चल रहा है. चुनाव लोकतंत्र का बड़ा उत्सव होता है. इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. यही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है.”

उन्होंने कहा कि ”कोरोना के संकटकाल में बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं. लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण ये पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है.”

https://bnnbharat.com/we-will-choose-engineer-babu-not-9th-fail/
https://bnnbharat.com/cm-nitish-tejashwi-yadav-and-rabri-devi/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में सक्षम है टीम इंडिया: सौरभ गांगुली

Next Post

1 दिसंबर से खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज

Next Post
स्कूली बच्चों के निवाला पर डाका, राशि भी कर गए चट

1 दिसंबर से खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d