BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी के काम पर बिहार की जनता ने लगाई मुहर: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
अगले एक महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 67 प्रतिशत रहा और इससे स्पष्ट होता है कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर मुहर लगाई. ओडिशा में नवनिर्मित छह पार्टी कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया.

उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले ही बिहार चुनाव और देश में सम्पन्न हुए उपचुनाव के नतीजे आएं. इन चुनावों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटों पर जीत दर्ज की.

नड्डा ने कहा, हमारा स्ट्राइक रेट 67प्रतिशत रहा है. यह बात भी स्पष्ट हो गई कि मोदी जी के काम पर बिहार ने मुहर लगाई है. बिहार की जनता ने मोदी जी के विकास राज को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में जातिवाद और समाज को बांटने की राजनीति करने को लेकर अक्सर चर्चा होती है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की संस्कृति भारत को दी है.

उन्होंने कहा, बिहार की जनता ने इसी पर मुहर लगाई है. विशेषकर युवाओं, महिलाओं ने मोदी जी को समर्थन दिया है. कोरोना महामारी के खिलाफ भारत सरकार की लड़ाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जीत यह भी साबित करती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तम तरीके से कोविड-19 महामारी से लड़ने के प्रबंध किए और सही समय पर उचित निर्णय लिए. उन्होंने साथ ही यह जिक्र भी किया कि अमेरिका में चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा था और वहां के लोगों ने सरकार के कोविड-19 प्रबंधन को लेकर अपना समर्थन और विरोध भी जताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि विभाग की योजनाओं से लोगों को कराया गया अवगत

Next Post

दूध से भरी गाड़ी पुल से नीचे गिरी

Next Post
दूध से भरी गाड़ी पुल से नीचे गिरी

दूध से भरी गाड़ी पुल से नीचे गिरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d