BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमालपुर शहर वासियों को शुद्ध पेयजल के लिए थोड़ा और करना पड़ेगा इंतजार

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in Uncategorized
जमालपुर शहर वासियों को शुद्ध पेयजल के लिए थोड़ा और करना पड़ेगा इंतजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र 36 में से 33 वार्ड में सभी होल्डिंग धारकों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य जुलाई महीने में आरंभ हो जाएगा.

कार्यकारी एजेंसी बुडको द्वारा योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी गनाधिपति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सौंपी गई है. वहीं, समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने के लिए अनुबंध भी कराया गया है.

इधर, एजेंसी के अधिकारी निशांत, मुकुल कुमार और अमित कुमार ने आज काली पहाड़ी से सटे बियाड़ा परिसर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित शहर के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया.

गनाधिपति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साथ 19 मई को बुडको ने किया एग्रीमेंट गनाधिपति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (बुडको) ने उसे जमालपुर शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी दी है.

बुडको के साथ उनके फर्म का बीते 19 मई को एग्रीमेंट हुआ है. यह एग्रीमेंट 5930 करोड़ रुपए का है. एग्रीमेंट के अनुसार अगले 18 महीने के अंदर अर्थात 18 नवंबर 2021 तक पूरे जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के 33 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

नगर परिषद क्षेत्र के 14 हजार 670 घरों में दो चरणों में मिलेगा पाइप लाइन कनेक्शन नगर परिषद जमालपुर में कुल 36 वार्ड हैं. इनमें कई वार्ड या तो पूरी तरह या फिर आंशिक रूप से रेल क्षेत्र में हैं. उन वार्डों में रेलवे क्वार्टर अवस्थित है.

वार्ड संख्या 10 और 19 पूरी तरह रेलवे क्वार्टर से आच्छादित है. जो रामपुर रेलवे कॉलोनी कहलाता है. इसी प्रकार वार्ड संख्या सात का आंशिक क्षेत्र दौलतपुर रेलवे लाइन कॉलोनी के अंतर्गत आता है. जबकि वार्ड संख्या 21, 22 और 26 में भी रेलवे कॉलोनी का क्वार्टर अवस्थित है.

पेयजल आपूर्ति योजना को रेलवे कॉलोनी वाले क्षेत्र से अलग रखा गया है. कार्यकारी एजेंसी इन रेलवे कॉलोनी में पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं देगी, परंतु शेष वार्ड के प्रत्येक घरों को पेयजल आपूर्ति योजना के पाइप कनेक्शन से जोड़ा जाएगा.

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के ऐसे सभी वार्डों में कुल हाउसहोल्ड की संख्या 14 हजार 670 है . गनाधिपति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन देना है.

पाइप लाइन बिछाने के काम को अलग-अलग चार चरणों में बांटा गया है. पहले और चौथे चरण में छह हजार 605 घरों में आपूर्ति का कनेक्शन दिया जाएगा. जिसमें कार्यकारी एजेंसी को 732 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाना होगा. जबकि दूसरे और तीसरे चरण में 8000 हाउसहोल्ड को कनेक्शन दिया जाएगा. जिसमें 506 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाना होगा. दोनों चरणों में दो-दो स्काडा लगाए जाएंगे.

गंगा का रॉ-वाटर भी नहीं पहुंच पाया है. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जमालपुर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लगभग 11 वर्ष पहले बनाई गई थी. जिस पर अब तक लगभग 40 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है.

योजना के अनुसार मुंगेर स्थित गंगा के पानी को पाइप लाइन के सहारे जमालपुर के बियाडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाना है. जहां गंगा के पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जाएगा और फिर शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए जल मीनार द्वारा इसे आम उपभोक्ता तक पहुंचाया जाएगा.

इस काम को करने की जिम्मेवारी पीएचइडी विभाग की थी. जिसने जिदल वाटर इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी थी. अब तक गंगा के पानी को जमालपुर तक लाने में भी सफलता नहीं मिल पाई है.

ऐसे में बुडको द्वारा घर घर पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का कनेक्शन देने का कार्य आरंभ किया गया है. अब देखना है कि जमालपुर वासियों को कब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार आम लोगों पर डाल रही है बोझ: कांग्रेस

Next Post

अभिभावकों का देशव्यापी आंदोलन रविवार से, फीस माफी को लेकर उठायेंगे आवाज

Next Post
अभिभावकों का देशव्यापी आंदोलन रविवार से, फीस माफी को लेकर उठायेंगे आवाज

अभिभावकों का देशव्यापी आंदोलन रविवार से, फीस माफी को लेकर उठायेंगे आवाज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d