रांची: नामकुम प्रखंड में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने खिजरी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की. विदित हो कि कोरोना को लेकर 21 दिन के लॉक डाउन में छेत्र की जनता को हर सुविधा दिया जाएगा.
Also Read This: आवश्यक वस्तुओं की दुकान दिन भर खोलने का निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन लोगो के पास राशन बार्ड, वृद्धा कार्ड ,लाल कार्ड या अन्य दस्तावेज रहे या ना रहे उन सभी को हर मूलरूप सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. कोई भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जरूरत हो वो डायरेक्ट हमसे संपर्क करे. खिजरी की जनता के लिए 24 घंटे हाजिर हुं.
बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला परिषद आरती कुजूर, फुलकुमारी देवी, पंचायत के मुखिया, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक, अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी, महिला प्रसार पदाधिकारी रेनु कुमारी, बी एस ओ विद्यार्थी उपस्थित थे.

