BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाॅक-डाउन के पहले दिन राजधानी के लोग नहीं दिखे गंभीर, SDO, SDM सहित पुलिसकर्मी बंद कराते रहे दुकानें

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
लाॅक-डाउन के पहले दिन राजधानी के लोग नहीं दिखे गंभीर, SDO, SDM सहित पुलिसकर्मी बंद कराते रहे दुकानें

लाॅक-डाउन के पहले दिन राजधानी के लोग नहीं दिखे गंभीर, SDO, SDM सहित पुलिसकर्मी बंद कराते रहे दुकानें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची में लाॅक-डाउन के पहले दिन सोमवार को लोग गंभीर नजर नहीं आये. सरकार व प्रशासन के आदेश की खूब अनदेखी होती नजर आयी. लाॅक-डाउन के पहले दिन लोग जहां कए ओर घरों के जरुरी सामान को एकत्रित करने के लिए सड़कों व बाजारों में भारी संख्या में उमड़ पड़े वहीं कई लोग बेवजह सड़कों पर पैदल अथवा वाहनों से भी घुमते नजर आये.

Also Read This: पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी कर्फ्यू की घोषणा

दोपहर बाद बाजार में भीड़ को बढ़ता देख प्रशासन ने थोड़ा कड़ाई की और बेवजह सड़क पर निकले लोगों को घर भेजा. वाहनों को भी रोककर प्रशासन व यातायात पुलिस के लोग समझाते नजर आये. सुबह लगभग 10 बजे तक सड़कों पर ऑटो भी चलीं लेकिन बाद में यातायात पुलिस द्वारा टैम्पो का परिचालन बंद कराया गया. सबसे चिंता की बात तो यह रही कि कई व्यवसायियों द्वारा अपने दुकान खोले गये. ऐसे दुकानों में न तो किसी जरुरी सामानों की बिक्री की जा रही थी और न ही इसकी कोई आवश्यकता थी. कई क्षेत्रों में मुर्गा-मीट की दुकानें भी खुली दिखी. देर शाम कांटाटोली के समीप के ईलाकों में लोग भारी भीड़ के साथ चाय की चुस्की लेते नजर आये. सोमवार को पहली पाली में मेन रोड में भी कई अनावश्यक दुकानें खुली नजर आयीं, हालांकि मेन रोड में स्वयं एसडीओ लोकेश मिश्रा व एडीएम अखिलेश कुमार सिन्हा स्वयं ही पेट्रोलिंग करते नजर आए और गाड़ी से उतर कर चेतावनी देते हुए ऐसे खुले दर्जनभर दुकानों को बंद भी कराया.

Also Read This: लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराए राज्य सरकार: भाजपा

सोमवार को राजधानी के हालात को काफी चिंताजनक कहा जा सकता है और प्रशासन के लिए यह निश्चित रुप से काफी विचारणीय है. पुलिस प्रशासन द्वारा भी कई स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गयी और कानूनी काररवाई की बात कही गयी. निजी वाहनों में सैर से निकले युवाओं को पुलिस ने पकड़ कर चालान काटा. अगर यही हालात रहे तो राज्य में कफ्र्यू ही एकमात्रा विकल्प है. यह कोरोना वायरस से निपटने के लिए यह शुभ संकेत नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी कर्फ्यू की घोषणा

Next Post

हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

Next Post
हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d