BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महागामा विधानसभा के मांगन पिपरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पक्ष में वोट मांगा.

दास ने कहा कि अशोक कुमार भगत ने क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया है. आपने ऐसे जनप्रतिनिधि को क्षेत्र से चुना है, जो दिन रात आपकी सेवा में तत्पर रहते हैं. सड़क, बिजली, डिग्री कॉलेज, नहर का पक्की करण का कार्य जो चल रहा है. इसमें विधायक का योगदान बहुत ही सराहनीय है.

उन्होंने कहा कि आपका विधायक हर सप्ताह विकास कार्यों से संबंधित कोई न कोई काम को लेकर हमारे पास आ जाते थे. हम कभी-कभी इन पर गुस्सा भी हो जाते थे.

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है. अगर जनता की कसौटी पर खरा उतरते हैं, तो जनता हमारे लिए पांव बिछाई खड़े रहती है. आपका एकमत महागामा के विकास का दिशा तय करेगी. इसलिए आप लोग एक वोट इधर से उधर नहीं होने दें.

झारखंड को आगे ले जाने में महिलाओं की अहम योगदान रही है. इसलिए महिला शक्ति को मां दुर्गा और मां काली कहते हैं. मुझे भी यहां तक लाने में हमारी मां हमेशा साथ दी है. आज हमने सखी मंडल की बहनों को स्कूली ड्रेस बनाने के लिए रोजगार दी, ताकि हमारी बहनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें.

महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति अब सखी मंडल करेगी. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई के लिए किस्त के तहत प्रोत्साहन राशि देकर आर्थिक मदद की जा रही है.

साथ ही बेटियों की शादी के लिए कन्यादान योजना के तहत ₹30 हजार रुपया देगी. इस तरह से एक बेटियों को 70 रुपया आर्थिक मदद दी जाएगी. बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं रहे.

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को भी देखा और भाजपा के 5 साल की सरकार को भी आपने देखा. गठबंधन सरकार ने लंबे समय तक राज्य में शासन किया, लेकिन देखावे के लिए किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AIMIM ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है

Next Post

पोलार्ड ने जीता टॉस, विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की धीमी शुरुआत

Next Post
पोलार्ड ने जीता टॉस, विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की धीमी शुरुआत

पोलार्ड ने जीता टॉस, विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की धीमी शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d