BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से लोगों में दहशत

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से लोगों में दहशत
Share on FacebookShare on Twitter

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में सेना के इलाके में सुरंग मिलने से लोग हैरान हैं. लोगों को जब सुरंग मिलने के बारें में जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई. मौके पर देखने वाले लोगों का तांता लग गया. फौरन पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल सुरंग की जांच चल रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला माधोपुर आर्मी कैंप के गुडा कलां इलाके का है. दरअसल हुआ यूं कि
सैर कर रहे एक नौजवान का पैर फिसलकर सुरंग में चला गया. जिसके बाद उसने बाहर निकलकर लोगों को इसकी जानकारी दी. तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

करीब 100 मीटर लंबी इस सुरंग में लोहे की रॉड भी पाई गई है. युवक ने फौरन इस मामले की सूचना शाहपुरकंडी पुलिस को दी.

पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम जांच में जुटी

शाहपुरकंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने इसकी जानकारी डीएसपी रविंद्र सिंह को दी. जिन्होंने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई. पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस अभी भी जांच के काम में लगी हुई हैं.

डीएसपी रविंद्र सिंह ने साथ लगते इलाके से जुड़ी जानकारी हासिल की. डीएसपी रविंद्र सिंह के मुताबिक गांववासियों ने बताया कि सुरंग शाहपुरकंडी से बनाई गई अंडरग्रांउड नहर का पार्ट हो सकती है.

लेकिन इस मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है. छावनी से सटे गांव गुड़ा निवासी रत्ता राम ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग बताते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल में शाहपुरकंडी से एक अंडरग्राउंड नहर बनाई गई थी जो अभी भी है. यह भी उसी का एक पार्ट हो सकती है.

मामले को गंभीरता से लिया जा रहा: डीएसपी रविंद्र सिंह

उन्होंने ये भी कहा कि सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकलती है इसलिए पुलिस प्रशासन मामले को लेकर बेहद सतर्क है. ये भी बताया जा रहा है कि पुराने समय में इस क्षेत्र से एक अंडरग्राउंड नहर निकाली गई थी.

अंग्रेजों के जमाने की ये नहर बाद में बंद कर दी गई थी. लेकिन यह सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकल रही है, यही वजह है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला ग्राम प्रधान की गला रेत कर हत्या

Next Post

नौजवान की पीट-पीट कर हत्या

Next Post
मदर्स डे पर मां की हैवानियत, पुत्र की हत्या

नौजवान की पीट-पीट कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d