BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में पढ़ाई एवं ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए जनता ने लगाई गुहार

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
जनता दरबार में पढ़ाई एवं ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए जनता ने लगाई गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला:  गुमला उपायुक्त शशि रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्या को सुना तथा समस्या का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

जनता दरबार में घाघरा प्रखण्ड के खम्भिया कुम्बाटोली गांव की सोनामती कुमारी ने आर्थिक कमजोरी के कारण पढ़ाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं बीमारी का ईलाज व दवाई के खर्च हेतु उपायुक्त से अर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है.

उपायुक्त को दिए आवेदन में अपनी गरीबी का हवाला देते हुए सोनामती कुमारी ने बताया है कि पिता की मृत्यु एवं मां के अर्धविक्षिप्त हो जाने के पश्चात् आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है. साथ ही सोनामती कुमारी ने बताया है कि मैं भी ब्रेन फ्लोटिंग बीमारी से ग्रसित हूॅ. उन्होंने बताया है कि बांयी अंग तरफ खून का सही से संचार नहीं होने के कारण चलने में असमर्थ हूॅ. सोनामती कुमारी ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई एवं ईलाज नहीं करा पाने की बात से उपायुक्त को अवगत कराया था. अपने इंटरमीडियट तक पढ़ाई पूर्ण करने की बात बताते हुए आगे की पढ़ाई एवं ग्रसित बीमारी का ईलाज कराने हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की उपायुक्त से गुहार लगाई है. जिस पर उपायुक्त ने अपने पूर्ण कागजात के साथ संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवेदन करने को कहा.

एक अन्य मामलें में सदर प्रखण्ड के कुम्बाटोली गांव निवासी अधनी देवी ने नगर परिषद कार्यालय में अपनी सेवा विस्तार करते हुए स्थाई करने की मांग की है. उपायुक्त को दिए आवेदन में अधनी देवी ने बताया है कि वर्ष 1993 से 2013 तक अनुमण्डल कार्यालय, उत्पाद कार्यालय तथा सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में झाड़ू लगाने का कार्य की थी.

उन्होंने बताया है कि 2013 से अब तक नगर परिषद कार्यालय में सफाई का कार्य करती आ रही हॅू. उन्होंने मानदेय के रूप में काफी कम राशि मिलने एवं आर्थिक समस्या का सामना करने की बात से अवगत कराते हुए नगर परिषद कार्यालय में स्थाई रूप से झाड़ूकस के पद पर कार्य दिलाने की गुहार लगाई है.

जिस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पत्र अग्रसारित करते हुए नियमानुसार सफाई कर्मचारी के पद में प्रतिनियुक्त हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. इसके अलावे अन्य फरियादियों ने भी उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का निष्पादन करने की गुहार लगाई है. जिसे उपायुक्त शशि रंजन ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देष दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस द्वारा किया गया मैच का आयोजन, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

Next Post

आवास तथा मनरेगा मद की राशि का शीघ्र भुगतान करें: बीडीओ

Next Post
आवास तथा मनरेगा मद की राशि का शीघ्र भुगतान करें: बीडीओ

आवास तथा मनरेगा मद की राशि का शीघ्र भुगतान करें: बीडीओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d